छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List

CG GK Online Mock Test 2024 – Mock Test 2024 – CG GK – Chhattisgarh GK – छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List दोस्‍तों हम इस पार्ट में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List से संबंधित सभी सामान्य ज्ञान के सवाल जो की राज्य में होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो 2024 के डाटा के अनुसार तैयार किया गया है। 

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List से संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का संग्रह किया है जो छत्‍तीसगढ़ से संबंधित सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। जैसे  :- CG VYAPAM, CG PSC, Patwari CG other Govt Jobs और अन्‍य परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावनाएं है। इन सभी प्रश्‍नों को संग्रहित करने की कोशिश किया है। जो परीक्षाओं की दृष्टि से काफी महत्‍वपूर्ण हैंं। हमने काफी रिसर्च करने के बाद इन प्रश्‍नों को तैयार किया है। फिर भी हमसे कहीं मिस हो गया हो तो हमें कॉमेन्‍ट सेक्‍शन अपना ओपेनियन जरूर दें। 

CG GK Online Mock Test 2024 – Mock Test 2024 – CG GK – Chhattisgarh GK 

Chhattisgarh GK In Hindi तो दोस्‍तों लेटेस्‍ट अपडेट के लिए thefreejobs.com वेबसाईट के नोटिफिकेशन को Allow कर सकते है। धन्‍यवाद।


छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रिमंडल की सूची छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम स्वरूप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा के प्रत्‍याशी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 13 कुनकुरी के आदिवासी कार्मिक नेता ‘विष्णुदेव साय’ को 10 दिसम्बर 2023 (रविवार) को छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री (4th CM of Chhattisgarh) के रूप में नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन

छ.ग. राज्‍य के राज्यपाल माननीय श्री विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा राज्यभवन, रायपुर में दिनांक 22 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य के 9 मंत्रियों (1 रिक्त पद) को शपथ दिलाया। जिसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओ पी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े, शामिल हुये।

छत्तीसगढ़ राज्‍य के कैबिनेट मंत्रियों (CG Cabinet Ministers) में शामिल उप मुख्यमंत्री पद के दो दावेदार-  श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा साइंस कॉलेज परिसर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में 13 कैबिनेट मंत्री (CG Cabinet Minister Seats) शामिल होते है और छत्तीसगढ़ राज्य का मंत्रिमंडल छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यकारी शाखा बनाता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य (MLA) होते हैं और ये सदस्य पांच वर्षो के लिए चुने जाते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री – नरेंद्र मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री – अमित शाह

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष – जे पी नड्डा

केंद्रीय रक्षा मंत्री – राजनाथ सिंह

केंद्रीय परिवहन मंत्री – नितिन गडकरी

केंद्रीय राजस्व मंत्री – रामवास आठवले

मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ (उत्तरप्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), हिमंता बिस्वा सरमा (असम), माणिक साहा (त्रिपुरा), प्रमोद सावंत (गोवा) भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री प्रभार

कोई भी राज्‍य में राज्य सरकार के दो प्रकार के मंत्री होते हैं, जो पद या ग्रेड द्वारा निर्धारित किये जाते हैं। जिसमें श्रेष्ठ या प्राथमिक मंत्री- कैबिनेट मंत्री और जूनियर या माध्यमिक मंत्री- राज्य मंत्री होते हैं। कैबिनेट मंत्री एक मंत्रालय का मुख्य प्रभारी होता है। यदि कोई अन्य कैबिनेट मंत्री उस मंत्रालयों का प्रभार लेने के लिए नियुक्त नहीं किया जाता है तो एक कैबिनेट मंत्री अन्य मंत्रालयों के अतिरिक्त प्रभार भी रख सकता है। सभी कैबिनेट सदस्यों को संविधान द्वारा छत्तीसगढ़ की विधानसभा का सदस्य होना अनिवार्य है।

CG GK Online Mock Test 2024

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग का नाम
CG Cabinet Minister List and Department Name
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम स्वरुप नये 12 कैबिनेट मंत्रियों (12 Cabinet Minister Seats) एवं उनके आबंटित मंत्रालयीन विभागीय सूची का नाम निम्नानुसार हैः-
क्र. कैबिनेट मंत्री निर्वाचन क्षेत्र विभाग
1. विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री 13-कुनकुरी (अ.ज.जा.) सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।
2. अरूण साव, उप मुख्यमंत्री 26-लोरमी लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग
3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री 72-कवर्धा गृह एवं जेल, पंचायत ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
4. बृजमोहन अग्रवाल 51-रायपुर नगर (दक्षिण) स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग
5. केदार कश्यप 84-नारायणपुर (अ.ज.जा.) वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग
6. रामविचार नेताम 07-रामानुजगंज (अ.ज.जा.) आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग
7. दयालदास बघेल 70- नवागढ़ (अ.जा.) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
8. ओ पी चौधरी 16-रायगढ वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
9. लखनलाल देवांगन 21-कोरबा वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग
10. टंकराम वर्मा 45-बलौदाबाजार खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
11. लक्ष्मी राजवाड़े 05-भटगांव महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण
12. श्याम बिहारी जायसवाल 02-मनेन्द्रगढ़ लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग
नोट :- वर्तमान मंत्रिमंडल में 1 मंत्री पद रिक्त (कुल- 12 +1 = 13 पद) रखा गया है।
छत्तीसगढ़ के छठवें विधानसभा सत्र में महिला विधायक (19)
क्र. नाम विधानसभा क्षेत्र दल विशेष
1. लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री) भटगांव भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
2. रेणुका सिंह सरूता भरतपुर सोनहट (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
3. शकुंतला सिंह पोर्ते प्रतापपुर (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
4. उद्धेश्वरी पैकरा सामरी (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
  5. रायमुनी भगत जशपुर (अ.ज.जा) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
6. भावना बोहरा पंडरिया भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
7. लता उसेण्डी कोन्डागांव (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
8. गोमती साय पत्थलगांव (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
9. सावित्री मनोज मण्डावी भानुप्रतापपुर (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
10. यशोदा निलाम्बर वर्मा खैरागढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
11. हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
12. संगीता सिन्हा संजारी बालोद इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
13. अनिला भेंडिया डोंडी लोहारा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
14. अंबिका मरकाम सिहावा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
15. कविता प्राण लहरे बिलाईगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
16. शेषराज हरवंश पामगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
17. चातुरी नंद सराईपाली (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
18. उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
19. विद्यावती सिदार लैलूंगा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्रिमंडल संबंधी प्रश्न और उत्तर
CG Cabinet Minister GK Questions and Answers Mock Test in Hindi

प्रश्न 1- छत्तीसगढ़ राज्य के 3वें नंबर के मुख्यमंत्री कौन है ? 
(A) डॉ. रमन सिंह
(B) विष्णुदेव साय
(C) भूपेश बघेल
(D) अजित जोगी

View Answer

(C) भूपेश बघेल

Explanation – 4वें- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -13-कुनकुरी (अ.ज.जा.)
आबंटित विभाग – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।)

प्रश्न 2- छत्तीसगढ़ के वर्तमान ‘उप मुख्यमंत्री’ कौन है ? 
(A) विष्णुदेव साय
(B) अरुण साव
(C) विजय शर्मा
(D) B व C दोनों

View Answer

(D) B व C दोनों

Explanations – श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री
विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -26-लोरमी,
आबंटित विभाग – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग)

विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -72-कवर्धा
आबंटित विभाग – गृह एवं जेल, पंचायत ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग)

प्रश्न 3- छत्तीसगढ़ की वर्तमान राज्यपाल कौन है ? 
(A) विश्वभूषण हरिचंदन
(B) बलराम दास टंडन
(C) अनसुइया उइके
(D) भूपेश बघेल

View Answer

(A) विश्वभूषण हरिचंदन (9वें)

Explanation – ✅ छत्तीसगढ़ की वर्तमान राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन (23.02.2023 से निरंतर…)
✅ छत्तीसगढ़ की प्रथम राज्यपाल श्री दिनेश नंदन सहाय 30.12.2000 तथा 31.12.2000 की मध्य रात्रि से 02.06.2003 तक था।

प्रश्न 4- छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है ? 
(A) अजय सिंह
(B) सुनील कुजुर
(C) अमिताभ जैन
(D) आर पी मण्डल

View Answer

(C) अमिताभ जैन (12वें)

Explanations – ✅ छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य सचिव अमिताभ जैन (12वें) है। 

प्रश्न 5- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? 
(A) रामविचार नेताम
(B) धर्मलाल कौशिक
(C) डॉ. रमन सिंह
(D) बृजमोहन अग्रवाल

View Answer

(C) डॉ. रमन सिंह

Explanation – डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 75 -राजनांदगांव से है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्षों की सूची
क्रमांक नाम विधानसभा कार्यकाल
6. डॉ. रमन सिंह षष्ठम् 19.12.2023 से निरंतर…
5. डॉ. चरणदास महंत पंचम 04.01.2019 से 18.12.2023
4. श्री गौरीशंकर अग्रवाल चतुर्थ 06.01.2014 से 03.01.2019
3. श्री धरम लाल कौशिक तृतीय 05.01.2009 से 05.01.2014
2. श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय द्वितीय 22.12.2003  से 04.01.2009
1. स्व.श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल प्रथम 14.12.2000 से 19.12.2003 तक एवं प्रोटेम स्पीकर 19-12-2003 से 22.12.2003 तकनिधन :-दिनांक 20 अगस्त 2006

प्रश्न 6- छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में वर्तमान में कुल कितने मंत्री है ? 
(A) 13
(B) 14
(C) 15
(D) 12

View Answer

(A) 13

Explanations – वर्तमान मंत्रिमंडल में 1 मंत्री पद रिक्त (कुल- 12 +1 = 13 पद) रखा गया है।

प्रश्न 7- छत्तीसगढ़ के प्रोटेम स्पीकर किसे नियुक्त किया गया ? 
(A) रामविचार नेताम
(B) डॉ चरणदास महंत
(C) बृजमोहन अग्रवाल
(D) डॉ. रमन सिंह

View Answer

(A) रामविचार नेताम 

Explanation – रामविचार नेताम (कामचलाऊ और अस्थायी अध्यक्ष- चुनाव के बाद पहले सत्र में स्थायी अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष का चुनाव होने तक संसद या विधानसभा का संचालन करते है।

प्रश्न 8- नवगठित 6वीं छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र कब से शुरू हुआ ? 
(A) 12 दिसम्बर 2023
(B) 19 दिसम्बर 2023
(C) 18 दिसम्बर 2023
(D) 25 दिसम्बर 2023

View Answer

(B) 19 दिसम्बर 2023 

Explanations – 19 दिसम्बर 2023 (3 दिवसीय सत्र) । 

प्रश्न 9- छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष किसे नियुक्त किया गया ? 
(A) डॉ. रमन सिंह
(B) डॉ चरणदास महंत
(C) धर्मलाल कौशिक
(D) दयालदास बघेल 

View Answer

(B) डॉ चरणदास महंत

Explanation – छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत को नियुक्त गया है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय नेता प्रतिपक्षों की सूची
क्रमांक नाम विधानसभा कार्यकाल
7. डॉ. चरणदास महंत षष्ठम् 19.12.2023 से निरंतर ……
6. श्री नारायण चंदेल पंचम 18.08.2022 से 04.12.2023
5. श्री धरमलाल कौशिक पंचम 04.01.2019 से 17.08.2022
4. श्री टी.एस.सिंहदेव चतुर्थ 06.01.2014 से 12.12.2018
3. श्री रविन्द्र चौबे तृतीय 05.01.2009 से 11.12.2013
2. श्री महेंद्र कर्मा द्वितीय 22.12.2003  से 11.12.2008
1. श्री नन्द कुमार साय प्रथम 14.12.2000 से 05.12.2003 तक

प्रश्न 10- छत्तीसगढ़ के वर्तमान मंत्रिमंडल के मंत्रियों को शपथ किसने दिलाया है ? 
(A) बलराम दास टंडन
(B) अनुसुइया उइके
(C) विश्वभूषण हरिचंदन
(D) इसमें कोई नहीं

View Answer

(C) विश्वभूषण हरिचंदन

Explanations – छत्तीसगढ़ के वर्तमान मंत्रिमंडल के मंत्रियों को शपथ विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाया है।

प्रश्न 11- छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कौन बने हैं ? 
(A) डॉ चरणदास महंत
(B) बृजमोहन अग्रवाल
(C) डॉ.. रमन सिंह
(D) रामविचार नेताम

View Answer

(D) रामविचार नेताम

Explanation – रामविचार नेताम
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज (अ.ज.जा.)
✅ आबंटित विभाग – आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग

प्रश्न 12- छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री कौन बने हैं ? 
(A) श्यामबिहारी जायसवाल
(B) लखनलाल देवांगन
(C) बृजमोहन अग्रवाल
(D) ओ पी चौधरी

View Answer

(D) ओ पी चौधरी

Explanations – ✅ ओ पी चौधरी
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ
✅ आबंटित विभाग – वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग

प्रश्न 13- छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का क्या नाम है ? 
(A) दयालदास बघेल
(B) विजय शर्मा
(C) केदार कश्यप
(D) अरुण साव

View Answer

(B) विजय शर्मा 

Explanation – विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -72-कवर्धा
✅ आबंटित विभाग – गृह एवं जेल, पंचायत ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

प्रश्न 14- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री किसे बनाया गया ? 
(A) रामविचार नेताम
(B) बृजमोहन अग्रवाल
(C) श्यामबिहारी जायसवाल
(D) लखनलाल देवांगन

View Answer

(C) श्यामबिहारी जायसवाल

Explanations – श्यामबिहारी जायसवाल
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 02-मनेन्द्रगढ़
✅ आबंटित विभाग – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग

प्रश्न 15- छत्तीसगढ़ के सरकार ने पहले कैबिनेट बैठक में धान खरीदी को किस दर पर खरीदने का निर्णय लिया है ? 
(A) 2000 रू. प्रति क्विंटल
(B) 2500 रू. प्रति क्विंटल
(C) 3000 रू. प्रति क्विंटल
(D) 3100 रू. प्रति क्विंटल

View Answer

(D) 3100 रू. प्रति क्विंटल

Explanation – छ.ग. सरकार ने पहले कैबिनेट बैठक में धान खरीदी को 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर पर खरीदने का निर्णय लिया है।

प्रश्न 16- छ.ग. के आबकारी मंत्री का प्रभार किसे दिया गया ? 
(A) विष्णुदेव साय
(B) केदार कश्यप
(C) टंकराम वर्मा
(D) दयालदास बघेल

View Answer

(A) विष्णुदेव साय

Explanations – विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -13-कुनकुरी (अ.ज.जा.)
✅ आबंटित विभाग – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।

प्रश्न 17- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के निज सचिव किसे बनाया गया है ? 
(A) रविकांत मिश्रा
(B) उमेश अग्रवाल
(C) दीपक अंधारे
(D) विनोद वर्मा

View Answer

(C) दीपक अंधारे

Explanation – दीपक अंधारे (डॉ सुभाष सिंह राज- विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ‘OSD’)

प्रश्न 18- छ.ग. के नए ‘पुलिस महानिदेशक’ (DGP) किसे बनाया गया है ? 
(A) गौरव द्विवेदी
(B) अशोक जुनेजा
(C) दुर्गेश माधव अवस्थी
(D) के एन उपा

View Answer

(B) अशोक जुनेजा 

Explanations – छ.ग. के नए ‘पुलिस महानिदेशक’ (DGP) अशोक जुनेजा (11वें) बनाया गया है।

प्रश्न 19- छत्तीसगढ़ के विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग किसे दिया गया है ? 
(A) ओ पी चौधरी
(B) अरुण साव
(C) लखनलाल देवांगन
(D) लक्ष्मी राजवाड़े

View Answer

(B) अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)

Explanation – अरुण साव (उपमुख्यमंत्री) को छत्तीसगढ़ के विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग दिया गया है।

प्रश्न 20- छत्तीसगढ़ के महिला और बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री कौन है ? 
(A) रामविचार नेताम
(B) लक्ष्मी राजवाड़े
(C) केदार कश्यप
(D) रेणुका सिंह

View Answer

(B) लक्ष्मी राजवाड़े

Explanations – ✅ लक्ष्मी राजवाड़े
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 05-भटगांव
✅ आबंटित विभाग – महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण)

प्रश्न 21- छत्तीसगढ़ के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के मंत्री कौन बने है ? 
(A) टंकराम वर्मा
(B) बृजमोहन अग्रवाल
(C) लखनलाल देवांगन
(D) केदार कश्यप
(A) टंकराम वर्मा

View Answer

(A) टंकराम वर्मा

Explanation – टंकराम वर्मा
✅ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 45-बलौदाबाजार
✅ आबंटित विभाग – खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

प्रश्न 22- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023 के शुभंकर का नाम क्या था ? 
(A) चुनई बछरू
(B) चुनई टंगिया
(D) चुनई गौरेया
(C) चुनई चिरई

View Answer

(C) चुनई चिरई

Explanations – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023 के शुभंकर का नाम चुनई चिरई है।

प्रश्न 23- छत्तीसगढ़ के नवगठित विधानसभा में कुल कितने विधायकों ने छत्तीसगढी भाषा में शपथ ग्रहण किया ? 
(A) 19
(B) 6
(C) 31
(D) 27

View Answer

(C) 31

Explanation – मुख्यमंत्री, 2 उप मुख्यमंत्री तथा 28 अन्य विधायकगणों सहित कुल 31 विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ग्रहण किया ।
संस्कृत में शपथ लेने वाले विधायक (6) :– केदार कश्यप, लता उसेंडी, विद्यावती सिदार चैतराम अटामी, प्रेमचंद पटेल, गुरूखुशवंत साहेब।

प्रश्न 24- छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक के उम्मीदवार थे ? 
(A) सरगुजा
(B) कुनकुरी
(C) बिलासपुर
(D) महासमुंद

View Answer

(B) कुनकुरी

Explanations – श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री (कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र संख्या – 13)

प्रश्न 25- छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के पूर्व श्री विष्णुदेव साय जी किस लोकसभा क्षेत्र से 4 बार सांसद रहे हैं ? 
(A) सरगुजा
(B) रायगढ़
(C) बिलासपुर
(D) महासमुंद

View Answer

(B) रायगढ़

Explanation – श्री विष्णुदेव साय जी वर्ष 1999, 2004, 2009 और 2011 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

प्रश्न 26- छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा 19 दिसंबर 2023 को कितनी राशि का अनुपूरक बजट पेश किया गया ? 
(A) 12,882 करोड़ रू.
(B) 12,772 करोड़ रू.
(C) 12,662 करोड़ रु.
(D) 12,992 करोड़ रू.

View Answer

(D) 12,992 करोड़ रू.

Explanations – यह छत्तीसगढ राज्य में अब तक का पेश किया गया सबसे अधिक राशि का अनुपूरक बजट है ।
अनुपूरक बजट में किए गए प्रावधान :-
• प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान 3,799 करोड़ रूपए
• दो साल के बकाया धान बोनस के लिए अनुपूरक में प्रावधान – 3,800 करोड़ रूपए
• महतारी वंदन योजना के लिए – 1,200 करोड़ रूपए
• जल जीवन मिशन के लिए – 1,230 करोड़ रूपए
• कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए प्रावधान करोड़ रूपए 1,123
• सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए – 307 करोड़ रूपए
• राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए प्रावधान 255 करोड़ से अधिक
• नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष अधोसंरचना योजना के लिए 150 करोड़ रूपए
• सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना के लिए – 250 करोड़ रूपए

प्रश्न 27- छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवें सत्र के संबंध में सही जोड़ी मिलाइए ? 

           सूची-I
( महिला विधायक )
     सूची -II
(विधानसभा क्षेत्र)
अ. हर्षिता बघेल 1. जशपुर
ब. कविता प्राण लहरे 2. डोंगरगढ़
स. शेषराज हरवंश 3. बिलाईगढ़
द. रायमुनी भगत 4. पामगढ़
कूट :-
 
(A) 1 4 2 3
(B) 3 2 4 1
(C) 4 1 3 2
(D) 2 3 4 1

View Answer

(D) 2 3 4 1

Explanation – छत्तीसगढ़ के छठवें सत्र विधानसभा में कुल 19 महिला विधायक हैं ।
नोट :- संपूर्ण विवरण के लिए दिए गए महिला विधायकों की सूची का अध्ययन कीजिए –
    

छत्तीसगढ़ के छठवें विधानसभा सत्र में महिला विधायक (19)
क्र. नाम विधानसभा क्षेत्र दल     विशेष
1. लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री) भटगांव भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
2. रेणुका सिंह सरूता भरतपुर सोनहट (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
3. शकुंतला सिंह पोर्ते प्रतापपुर (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
4. उद्धेश्वरी पैकरा सामरी (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
5. रायमुनी भगत जशपुर (अ.ज.जा) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
6. भावना बोहरा पंडरिया भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
7. लता उसेण्डी कोन्डागांव (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
8. गोमती साय पत्थलगांव (अ.ज.जा.) भारतीय जनता पार्टी महिला विधायक
9. सावित्री मनोज मण्डावी भानुप्रतापपुर (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
10. यशोदा निलाम्बर वर्मा खैरागढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
11. हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
12. संगीता सिन्हा संजारी बालोद इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
13. अनिला भेंडिया डोंडी लोहारा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
14. अंबिका मरकाम सिहावा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
15. कविता प्राण लहरे बिलाईगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
16. शेषराज हरवंश पामगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
17. चातुरी नंद सराईपाली (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
18. उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़ (अ.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक
19. विद्यावती सिदार लैलूंगा (अ.ज.जा.) इंडियन नेशनल कांग्रेस महिला विधायक

प्रश्न 28- छत्तीसगढ़ के वर्तमान स्कूली शिक्षा मंत्री कौन हैं ? 
(A) श्री बृजमोहन अग्रवाल
(B) श्री विजय शर्मा
(C) श्री रामविचार नेताम
(D) श्री ओ. पी. चौधरी

View Answer

(A) श्री बृजमोहन अग्रवाल

Explanations – छत्तीसगढ़ के वर्तमान स्कूली शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी हैं । इन्हें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदी कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें भी देखें

  • छ.ग. वन लाईन प्रश्न-उत्तर जी.के. (CG One Line Question and Answer GK) -1

 
     
Read more: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का गठन एवं उनके विभाग | CG Cabinet Minister List – Mock Test 2024
July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ हॉस्टल अधीक्षक परीक्षा 2024 कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर पार्ट-2 छत्तीसगढ़ हॉस्टल अधीक्षक परीक्षा 2024 कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर